पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अब भाजपा के कमल पिच पर करेंगे पोलटिक्स की बैटिंग

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

अनामी शरण बबल

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आज शुक्रवार को मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। एक सादे समारोह में उन्होंने भाजपा की  सदस्यता ग्रहण कर ली है। वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में गंभीर आज से बीजेपी का दामन थाम कर कमल के हो गए। पार्टी उनको नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से टिकट दे सकती है। इसी सीट से मीनाक्षी लेखी मौजूदा सांसद हैं, जिनका टिकट इस बार कटना तय है।  गंभीर को इस बार नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जा सकता है। दिल्ली में 12 मई को आम चुनाव है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होना है, लेकिन आम आदमी पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान जल्द ही कर सकती है, ताकि प्रत्याशियों को ज्यादा प्रचार का मौका मिले। श्री मती लेखी का इस बार टिकट कटना तय है। दिल्ली में दो एक और सांसदों के टिकट काटने पर विचार विमर्श चल रहा है।  गौरतलब है कि नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र जनसंघ के दौर से ही भाजपा का गढ़ रहा है, इसलिए पार्टी के कई कद्दावर नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों की ख्वाहिश इस सीट से चुनाव लड़ने की होती रही है। यहां की वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी के काम काज से इस सबसे महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र के लोगों अपने सांसद का नाम तक भूल गए हैं। टिकटों की दौड़ में क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम तेजी से सबसे आगे तेजी से उछल रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किक्रेटर गौतम गंभीर का स्वागत करते हुए इससे पार्टी को लाभ होगा। मालूम हो कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को भी भाजपा में लाने की पहल जारी है। उनको अमृतसर से चुनाव मैदान में उतारने की योजना है, मगर आरंभिक दौर की वार्ता में हरभजन सिंह ने अपनी अनिच्छा प्रकट की है। इसके बावजूद स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह को कमल गूगली में फंसाने की योजना जारी है।  ।।।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.