समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,7 सितम्बर। राजस्थान के एक प्रमुख हाईवे टोल कलेक्शन में बड़ा घोटाला सामने आया है। आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ है कि जिस हाईवे के निर्माण में महज 1896 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, उससे अब तक टोल कलेक्शन के जरिए 8349 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। यह मामला सरकारी एजेंसियों और ठेकेदारों द्वारा टोल संग्रहण प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण बन गया है।