मोदी सरकार ने पांच साल तक जनता को केवल मूर्ख बनाया है: दिग्विजय सिंह

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

अनामी शरण बबल

मोदी सरकार का सूपड़ा साफ होना अवश्यंभावी है:           :          
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)  सरकार का पतन अवश्यंभावी है। यह सरकार कम काम करके केवल मीडिया में प्रचार के नाम पर झूठ बोलने वाली गलत आंकड़े पेश करके पूरे देश को स्वतंत्र बेवकूफ बनाने वाली सरकार है। कामकाज विकास और स्किल मैनेजमेंट रोजगार का बुरा हाल है फिर भी मोदी एंड कंपनी के पास बोलने के लिए बहुत कुछ है। चुनाव के नतीजों को देखकर सरकार और उसके घटक दलों में हड़बड़ी मची हुई है। साइनिंग इंडिया के नारों के पीछे भारत की असली तस्वीर को छिपाने का जो अंजाम अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की करारी शिकस्त से हुआ था, वही परिणाम मोदी सरकार के पतन से इस बार होने वाला है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा दिग्गी के नाम से मशहूर दिग्विजय सिंह ने फोन पर समग्र भारत से बातचीत करते हुए उपरोक्त बातें कही।

मै कांग्रेस का सिपाही हूं। जब जो काम मुझे सौंपा गया उसको पूरी ईमानदारी से किया। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से काफी पहले इसबार जीत के लिए समीकरण बनाने का दायित्व दिया गया। मैंने पूरे प्रदेश का दौरा करके ज्यादातर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। फिर से खड़ा होने का आह्वान किया। और परिणाम सबके सामने है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमण सिंह ने शासन के नाम पर कुशासन करप्शन का रिकॉर्ड बनाया है। जनता में इनके प्रति आक्रोश था जो इनकी हार से जाहिर हुआ। नोटबंदी, जीएसटी बेकारी और विकास रोजगार के नाम पर रोजाना झूठे वादे दावे ग़लत सूचना गलत आंकड़ों को रख कर हर आदमी को बेवकूफ बनाने का यह नतीजा है कि लोगों का असंतोष चुनावों में प्रकट हो रहा है। जिससे इनके पराजय की उम्मीद बढ़ती जा रही है।
 भोपाल से लोकसभा चुनाव मैदान में उतर रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश मेरी अपनी है। पार्टी ने भोपाल से चुनावी मैदान में उतरने का आदेश दिया तो मैं यहां से जीत का परचम लहराने के लिए तैयार हो गया। कमलनाथ सरकार के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं एकदम अंगद की तरह सरकार के पीछे खड़ा हूं। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी शिवराज तोड फोड़ करके सता हथियाने कमलनाथ सरकार को गिराने में लगे हैं। उनको सबसे अधिक भय मुझसे है वो सता पाने के अंकगणित को पूरा करने की कोशिश करेंगे उससे पहले ही भाजपा के ढेरों विधायक कांग्रेस के संपर्क में भी हैं। यहीं खतरा शिवराज सिंह चौहान के मन में है कि सता पाने की कोशिश में कहीं पार्टी में अपनी साख न खो बैठे। यही कारण है कि वे खामोश है। मगर लोकसभा चुनाव के बाद चौहान का उछल कूद जारी रहेगा।  पिछले डेढ दशक में उनके कारनामों का पूरा डॉटा निकल रहा है और अपने करप्शन पुराण से चौहान भीतर ही भीतर आशंकित है।
लोकसभा परिणामों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सुपर स्टार प्रचारक है और रोजाना उनके दावों की आंख-मिचौली से ही एनडीए की हार तय है। पिछले चुनाव में मोदी पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रकट हुए तो पूरी जनता उनके झूठ के जाल में फंस गयी। न अच्छे दिन आए और न काला धन आया और न हर आदमी के खाते में 15 लाख रुपए आए। जनता उनसे हिसाब करने के लिए बेताब है। मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूरी पार्टी पर कब्जा कर लिया है। इन दोनों के चलते ही एनडीए सरकार का पराजय तय है।  कांग्रेस के प्रदर्शन के बाबत पूछे जाने पर कहा कि उम्मीद से बेहतर सीटें मिलेंगी। सरकार बनने में कोई दिक्कत नही होगी। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में सबसे ईमानदार नेता के रूप में मशहूर मोदी जी पर भी करप्शन का आरोपी लगा और उसका सामना करने से प्रधानमंत्री हमेशा कतरा रहे हैं। उनकी अपनी छवि खराब हुई है। इन सबका खामियाजा भुगतना होगा। जनता सबसे बड़ी ताकत है जिसकी उपेक्षा करना संभव नहीं है। और मोदी सरकार ने पांच साल तक जनता को केवल मूर्ख बनाने का काम किया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.