ममता दीदी ( बनर्जी) की अपनी आलोचना पसंद नहीं

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

अनामी शरण बबल

मता बनर्जी के कामकाज पर  टिप्पणी करने के मामले में भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के खिलाफ शिकायत दर्ज
 कोलकाता।  लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख जैसे जैसे करीब आ रहा है  ठीक उसी तरह पक्ष- विपक्ष के नेताओं की जुबां बेकाबू हो गयी है, तो सूबे की ममता बनर्जी सरकार ही नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने लगी हैं। दूसरो पर जमकर बरसने वाली  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी आलोचना निंदा पसंद नहीं है। उनके कामकाज पर किसी की भी तल्ख टिप्पणी उन्हें नागवार लगती है।  केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के खिलाफ ममता बनर्जी सरकार ने शिकायत दर्ज कराई  है। उन पर आरोप है कि सुप्रियो ने अपने चुनावी गीत में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और ममता बनर्जी के खिलाफ कथित रूप से आलोचनात्मक टिप्पणी की है। इसे लेकर पश्चिम वर्धमान स्टूडेंट लाइब्रेरी कॉर्डिनेशन कमिटी की ओर से सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
 बांग्ला के मशहूर गायक और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कुछ अलग अंदाज में ही इस बार चुनावी गीतों को आवाज दी है। पूरे सूबे में ये गीत काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इन चुनावी मौसम में इन गीतों की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से ममता सरकार सकते में है। इन गीतों में राज्य की मौजूदा ममता सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा है। लोकसभा चुना में बंगाल में बीजेपी के प्रचार के लिए उन्होंने एक गाना बनाया गया है। जिसमें उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधा है। इस गीत में राज्य की वर्तमान पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई में इस गीत की रेकॉर्डिंग हुई और फिर इसे रिलीज किया गया। इन चुनावी गीतों में आमतौर पर सता की आलोचना निंदा का रस होता है।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दूसरों की आलोचना करना पसंद करती है,मगर सहनशीलता की इतनी कमी की सरकार की निंदा को भी पर्सनल लेकर कोर्ट कचहरी की धौंस देने लगती है। 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.