ममता का मोदी को खुली चुनौती, मोदीजी बंगाल से चुनाव लड़कर दिखाएं

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

अनामी शरण बबल

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के मौसम में नेतागण  अब एक दूसरे को चुनौती देने नीचा दिखाने अलूल- जलूल आरोप लगने लगाने में‌ जुट गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सभी को खुल्लमखुल्ला  चुनौती देने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनौती दी कि यदि उनमें अविजित अपराजित होने का इतना भरोसा है तो  2019 के चुनाव में बंगाल से चाहे किसी भी सीट से लड़कर दिखाएं। ममता ने कहा कि मोदी बंगाल के किसी भी सीट पर चुनाव लड़कर जीत नहीं सकते हैं। वे पश्चिम बंगाल में नोमबंदी के गलत फैसलों की तरह ही यहां पर फेल हो जाएंगे।
मोदी के बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर संवाददाताओं के एक खास सवाल के जवाब में बनर्जी ने कहा, “कोई भी व्यक्ति किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकता है। यह एक लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं भी वाराणसी से लड़ सकती हूं। लेकिन यदि वह बंगाल से लड़ते हैं तो उनकी स्थिति नोटबंदी जैसी होगी। वह जनता की अदालत में जनता को फेस नहीं कर पाएंगे। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के काम काज पर उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी जी ने  देश को जितना नुकसान पहुंचाया है, उसके लिए उन्हें लोगों को जवाब देना होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम पर तंज किया कि वह लड़ें, हमें बहुत खुशी होगी. यदि वह किसी एक सीट पर चुनाव लडने में से आश्वस्त नहीं हैं, तो सूबे की सभीसभी 42 सीटों पर भी चुनाव लड़कर दिखाएं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर भाजपा ने हारने से पहले का डर  बताया। भाजपा ने ममता को बनारस में मोदी के अलावा बंगाल के किसी एक सीट पर मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने का दावा किया है।।।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.