पहली बार दिखेंगे आजाद हिंद फौज के 90 साल से अधिक उम्र के चार सैनिक

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

 अनामी शरण बबल

नयी दिल्ली। देशभर में आज 70 वां गणतंत्र दिवस उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राजपथ पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में इस बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा बतौर मुख्य अतिथि है। 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर जवान ज्योति शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण राजपथ पर होने वाली आकर्षक परेड होगी। 90 मिनट तक चलने वाली इस परेड में कई राज्यों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और जनजातीय अतिथियों की मनमोहक सुंदर भव्य झांकिया पेश की जाएंगी। इसके  शानदार भव्य परेड में तीनों सेनाओं का अदम्य साहस शक्ति  देखने को मिलेगा। आसमान में वायुसेना के विमान नट करतब करते हुए नजर आएंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 26 बच्चे भी खुली जीप में बैठकर झांकी का हिस्सा बनेंगे। यहीं नहीं अर्धसैनिक बलों के जवान भी अपने साहस की प्रस्तुति देंगे।
इस बार झांकी की सबसे बड़ी खासियत है आजाद हिंद फौज के 90 साल से अधिक उम्र के चार सैनिकों की मौजूदगी, जो सैनिक परेड में हिस्सा लेंगे। इन्हें खासतौर पर आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड को देखते हुए राजपथ से लेकर लालकिले तक के आठ किलोमीटर लंबे  परेड मार्ग पर कड़ी निगरानी के लिए सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला कमांडो, अचूक प्रहार करने वाली चलती-फिरती टीमें, विमानविरोधी तोपें और अचूक निशानेबाज तैनात किये गये हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार पराक्रम वाहन रणनीतिक स्थानों की गश्ती रहे हैं ताकि सुरक्षा में कोई समझौता न हो। मध्य दिल्ली में सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थानों पर करीब 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
गणतंत्र दिवस पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी लेकिन सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों पर मेट्रो में चढ़ने-उतरने की अनुमति नहीं होगी।यातायात पुलिस ने बताया कि परेड विजय चौक से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और राजपथ, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किला पहुंचेगी। पूरे इलाके की चप्पे चप्पे पर निगरानी रखने की अचूक अभेद्य तंत्र की नज़र लगी रही।
देश आज वीरता का उत्स व और गर्व का त्योहार यानी 70वां गणतंत्र दिवस समारोह है।  गणतंत्र दिवस कई मायनों में अनोखा है। राजपथ पर हर साल यह समारोह एक नया इतिहास रचता है। पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में आज़ाद हिंद फौज के सैनिक शामिल होंगे। आज़ादी के 71 वर्ष बाद आज़ाद हिंद फौज को ये सम्मान पहली बार दिया जा रहा है। आजादी की लडाई में आजाद हिंद फौज को 72 साल के बाद यह सम्मान और मान्यता मिल रही है। नेता जी सुभाष चंद्र बोस और उनकी आज़ाद हिंद फौज ने ब्रिटेन के सम्राट के खिलाफ ही विद्रोह किया था। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के वीर सैनिक परेड करेंगे। वहीं परेड में राजपथ पर ऐतिहासिक डेयरडेविल टीम के तहत असम राइफल्स की एक टुकड़ी की अगुवाई में अदम्य नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा और एक अकेली महिला अधिकारी बाइक पर स्टंट दिखायेंगी। नौसेना, सेना सेवा कोर की टुकड़ियों और कोर ऑफ सिग्नल्स की इकाई की भी अगुवाई महिला अधिकारी करेंगी।

 गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजपथ पर होने वाली परेड के मुख्य आकर्षणों में 58 जनजातीय अतिथि, विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों की 22 झाकियां तथा विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियां होंगी। आज हर राज्य की झांकी में विशेष तौर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शामिल रहेंगे क्योंकि देश ने हाल ही में उनकी 150वीं जयंती मनाई है। और गणतंत्र दिवस पर  मुख्य अतिथि भी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा हैं वो दक्षिण अफ्रीका जहां से गांधी जी ने अपने आंदोलन की शुरूआत की थी। राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए 26 बच्चे भी खुली जीप में बैठकर झांकी का हिस्सा बनेंगे।।।।।।


कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.