मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज और कल गोरखपुर में, कल होगी अमित शाह की जनसभा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

अनामी शरण बबल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को अपने शहर गोरखपुर में होंगे। वह शाम को गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले वे कार्यकर्ताओं के साथ सभा करकएह चुनावी जायजा लेंगे।  आज दिन भर लखनऊ में मुख्यमंत्री विधानसभा में बिजी रहेंगे।  कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराजगंज जाएंगे। महराजगंज में कल भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की 13 लोकसभा सीटों से संबंधित 25 हजार बूथ अध्यक्षों की बैठक होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ अध्यक्षों से कल सीधा संवाद करेंगे। उसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछले एक सप्ताह से हर स्तर पर वोट और जातीय समीकरणों की समीक्षा भी की जाएगी। अध्यक्ष अमित शाह  ने कार्यकर्ताओं से इलाके की सबसे बडी कमजोरी उपेक्षा  और जनता की नाराजगी के लक्षण को फोकस करने का संकेत दिया है। सभी सांसदों को बूथ अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ता समेत शुभचिंतक समर्थको को भी महराजगंज तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने बूथ एजेंटों से जीवंत रिश्ता बनाकर ही 2017 लोकसभा चुनाव में कमाल कर दिखाया था। वही फॅार्मूले को अमित शाह पूरे देश में लागू कर रहे हैं। सांगठनिक ढांचा को चुस्त दुरुस्त करने में अध्यक्ष अमित शाह का कोई जवाब नहीं है। अमित शाह काह मिशन यूपी चालू हो गया है। इन सभाओं के बूते वे पूरे सूबे में पहले पार्टी को रिचार्ज करेंगे।  
आज शहर में प्रबुद्ध सम्मेलन 
गोरखपुर। उपचुनाव में पराजित हो गई भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा से जोड़ कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रतिष्ठा इससे जुड़ी है। भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन आज बृहस्पतिवार डीवीएन पीजी कॉलेज में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल करेंगे। सम्मेलन में गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया के प्रबुद्धजन हिस्सा लेंगे। भाजपा के आठ प्रकोष्ठ मिलकर सम्मेलनल करेंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि प्रबुद्धजन को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में सभी से हर स्तर पर सहयोग का आह्वान किया जाएगा देर रात मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में इसकी रिपोर्ट दी जाएगी। जिसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पार्टी अध्यक्ष को देंगे। 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.