दशहरा के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24अक्टूबर।
दशहरा के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरा के शुभ अवसर पर, मैं देशवासियों और विदेश में बसे हुए सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक है और पूरे भारत में इसे अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। भारत की सांस्‍कृतिक एकता को मजबूत करने वाला यह पर्व हमें एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहने, सदाचार के मार्ग पर चलने और बुराइयों से बचने का संदेश देता है।

यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्री राम के जीवन से भी जुड़ा है। उनके जीवन से हमें नैतिकता और मर्यादा के पालन का संदेश भी मिलता है।

मेरी कामना है कि हर्ष और उल्‍लास का पर्व दशहरा, देशवासियों को महामारी के प्रभाव से बचाकर देश में खुशहाली और समृद्धि लाए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.