समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,5 दिसंबर। दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता तक अपनी योजनाएं पहुंचाने के लिए घर-घर अभियान चला रहे हैं। वहीं, कांग्रेस, जो लंबे समय तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही थी, अब अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में लगी है।