बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 मई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा:-

“बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, मैं सभी नागरिकों और पूरी दुनिया में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

करुणा के अवतार भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, सद्भाव, मानवता और सभी प्राणियों के प्रति प्रेम का संदेश दिया है। भगवान बुद्ध ने कहा था, ‘अप्प दीपो भव’ यानी स्वयं के लिए प्रकाश बनो। सहिष्णुता, आत्म-जागरूकता और अच्छे आचरण की उनकी शिक्षाएं हमें मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका अष्टांगिक मार्ग एक सार्थक जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करता है।

आइए हम भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर सामाजिक सद्भाव को मजबूत करें और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।”

उपराष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को दी बधाई:

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाएं नैतिक आचरण, मानसिक अनुशासन और ज्ञान में निहित जीवन की खोज के लिए एक परिवर्तनकारी रोडमैप प्रदान करती हैं।

चार महान सत्य और अष्टांगिक मार्ग के उनके सिद्धांत हमें करुणा और अहिंसा की ओर ले जाते हैं। वे हमें अधिक सहानुभूतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण विश्व के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर जागरूकता और शांति को बढ़ावा देने का स्मरण कराते हैं।

इस पावन दिवस पर, आइए हम समस्त मानवता की भलाई के लिए भगवान बुद्ध के शाश्वत मूल्यों को अपनाने और उन्हें अपने विचारों और कार्यों में शामिल करने का संकल्प लें।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.