भगवान परशुराम के बारें में कुछ बातें जो प्रत्येक परिवारों के हर बच्चे को मालूम होनी चाहिए-

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजे जाते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था. इसलिए इनकी शक्ति कभी क्षय नहीं हो सकती. बल्कि भगवान परशुराम की शक्ति अक्षय थी. शास्त्रों में भगवान परशुराम को अमर कहा गया है. इन्हें भगवान शिव और विष्णु दोनों के संयुक्त अवतार के रूप में जाना जाता है. हिंदू धर्म में भगवान परशुराम को सात अमर लोगों में से एक माना जाता है. इन्होंने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की थी, जिसके बाद वरदान में इन्हें फरसा मिला था. इसके जरिए भगवान परशुराम ने कई युद्ध कला में महारत हासिल की. यह शस्त्र इन्हें बेहद प्रिय, था जिसे वे हमेशा साथ रखते थे.
आइए जानते है उनके जीवन की कुछ खास बातें-

1:- परशुराम जी के माता पिता का नाम बताइए?
उत्तर:- रेणुका और जमदग्नि।
2:- परशुरामजी ने पृथ्वी को कितनी बार आततायी विहीन कर दिया था?
उत्तर:- इक्कीस बार।
3:- भगवान् परशुराम जी की गति किसके समान बताई गई है?
उत्तर:- मन और वायु के समान।
4:- परशुराम जी के गुरु कौन थे?
उत्तर:- शंकर भगवान्।
5:-परशुरामजी के प्रमुख शिष्यों के नाम बताएं।
उत्तर:- भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य, दानवीर कर्ण।
6:- परशुरामजी का अवतार कौन से युग में हुआ था?
उत्तर:- त्रेता युग में।
7:- परशुराम जी किसके अवतार थे तथा कौन से अवतार थे?
उत्तर:- भगवान विष्णु के छठे अवतार थे।
8:- परशुराम जी के पिता सप्तर्षियों के मंडल में कौन से ऋषि हुए?
उत्तर:- सातवें ऋषि
9:- कैलाश पर्वत पर परशुराम जी का किसके साथ युद्ध हुआ और उसका क्या परिणाम रहा?
उत्तर:- गणेश जी के साथ और उस युद्ध के परिणामस्वरूप गणेश जी का एक दांत टूट गया और वो एकदंत कहलाये।
10:- परशुराम जी किसके वंशज थे?
उत्तर:- ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भृगु ऋषि के वंशज।
11:- परशुराम जी ने किस राजा का वध किया?
उत्तर:- कार्तवीर्यार्जुन/सहस्त्रबाहु।
12:- परशुरामजी के दादाजी और दादीजी का नाम बताइए?
उत्तर:- सत्यवती और ऋचीक मुनि।
13:- भागवत महापुराण के अनुसार आज भी परशुराम जी कौन से पर्वत पर निवास कर रहे हैं?
उत्तर:- महेन्द्र पर्वत पर।
14:- पृथ्वी पर कौन से वंश का अन्त करने के लिए स्वयं भगवान् ने परशुराम के रूप में अंशावतार ग्रहण किया था?
उत्तर:- हैहयवंश का।
15:- बाल्यावस्था में परशुराम जी ने भगवान् की तपस्या कौन से स्थान पर की थी?
उत्तर:- परम पवित्र चक्रतीर्थ।
16:- परशुरामजी का सहस्त्रबाहु से युद्ध किस स्थल पर हुआ था?
उत्तर:- नर्मदाजी के तट पर।
17:- शंकरजी ने परशुरामजी को कौनसा दुर्लभ मंत्र दिया था?
उत्तर:- त्रेलोक्य विजय कवच।
18 :- परशुरामजी की माता ने किस प्रकार देह त्याग की?
उत्तर:- ऋषि जमदग्नि की हत्या के पश्चात् शोकमग्न होकर सती हो गई।
19:- जमदग्नि ऋषि की सन्तान में परशुरामजी का कौनसा स्थान था?
उत्तर:- परशुरामजी सबसे छोटे पुत्र थे।
20:- ब्रह्मा जी की कौन सी पीढ़ी में परशुरामजी अवतरित हुए?
उत्तर:- पाॅंचवी पीढ़ी में (ब्रह्मा जी के भृगु ऋषि, भृगु ऋषि के ऋचिक, ऋचिक के जमदग्नि, जमदग्नि के परशुरामजी)।
21:- मत्स्यराज से कवच मांगने के लिए परशुरामजी ने कौन सा रूप धारण किया?
उत्तर:- शृंगधारी संन्यासी का।

जय श्री भगवान परशुराम जय जय सर्व बंधू 👏

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.