खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम का किया शुभारंभ

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 12मार्च। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज चंडीगढ़ में खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) प्रोग्राम का शुभारंभ किया। यह केंद्र सरकार की एक अनोखी खेल प्रतिभा खोज योजना है। कीर्ति का मूल उद्देश्य जमीनी स्तर से शुरू होकर एक पिरामिडनुमा संरचना तैयार करना है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए विशिष्ट एथलीटों के विकास में परिणत होना है। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना इस पिरामिड के शीर्ष पर होगा।

कार्यक्रम से इतर अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं से विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी परिचर्चा की।

ममता बनर्जी और इंडी गठबंधन के ऊपर:

ममता बनर्जी ने इंडी गठबंधन में सबसे पहले घमंड और अहंकार का प्रारूप दिखाया। ना कांग्रेस को पूछा, ना राहुल गांधी के कार्यक्रम में गईं और फिर 42 की 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए। इसी प्रकार कम्युनिस्ट पार्टी ने वायनाड में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। आज कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश से पलायन कर चुकी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री विधानसभा में कांग्रेस को बुरी तरह से धोते हैं।

CAA, धारा 370 और संकल्प से सिद्धि तक:

कुछ लोग खुद को देश और देश के कानून से ऊपर समझते हैं। भारतीय जनता पार्टी संविधान से चलने वाली और संविधान से देश को चलाने वाली पार्टी है। हमारे लिए संविधान सर्वोपरि है। हमने देश की संसद में जो कानून पारित किया उसे अक्षरशः लागू किया है। यह 75 वर्षों में और कोई नहीं कर पाया।

नेहरू जी के दिए जख्मों के कारण जम्मू कश्मीर में 45000 से ज्यादा हत्याएं हुई। इसके लिए कांग्रेस और नेहरू जी दोषी हैं। मोदी जी ने इस भूल को सुधारा है। आज कश्मीर के लोगों में जागरूकता, खुशहाली और समृद्धि आई है।

CAA के लागू होने के बाद उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें नागरिकता के लिए 70 वर्षों तक का भी इंतजार करना पड़ा है। क्या यह उनका अधिकार नहीं है? विपक्ष आखिर क्यों उनके अधिकार छिनने के पीछे लगा है? क्या विपक्ष की मानवता मर चुकी है? आखिर वह उत्पीड़ित शरणार्थी हिंदू परिवार कहां जाएंगे? दिनदहाड़े उनका रेप होता है। जबरन शादी और धर्म परिवर्तन कर दिया जाता है। अगर मोदी सरकार न होती तो अफगानिस्तान में गुरु ग्रंथ साहिब और सिख भाइयों के ऊपर हो रहे अत्याचार से कौन बचाता? करतारपुर कॉरिडोर पर नेहरू जी की गलती को किसने सुधारा? नरेंद्र मोदी ने। पहले जो दर्शन दूरबीन से होते थे वह आज वहां जाकर होते हैं। मोदी सरकार ने हेमकुंड साहब तक की कठिन यात्रा के लिए रोपवे बनाया। नेशनल हाईवे, बुद्ध सर्किट, यह सब आखिर किसने दिए? हमें समझना चाहिए कि आज अगर आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों एक साथ प्रगति कर रहे हैं तो यह सिर्फ मोदी सरकार की देन है। आज सभी आस्था के केंद्रों पर पर्यटन 5 से 7 गुना तक बढ़ा है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और रोजगार, स्वरोजगार के अनेकों साधन खुले हैं। भारत में ही राम मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्षों का इंतजार करना पड़ा, 150 सालों तक मुकदमे लड़ने पड़े। यह मोदी सरकार है जो अगर किसी कार्य का शिलान्यास करती है तो उसका उद्घाटन भी करती है।

भाजपा के चुनावी वादों के ऊपर:

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाया है। हमने धारा 370 और 35 ए से मुक्ति दिलाने का वादा किया था, तो दिला दिया। आज कश्मीर में शांति व खुशहाली है और उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिला है। हमने ट्रिपल तलाक से मुस्लिम माताओं बहनों को आजादी दिलाई। हमने कहा था भव्य राम मंदिर बनाएंगे, तो राम मंदिर के साथ-साथ सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और बुद्ध सर्किट इत्यादि बना दिए। हमने कहा था कि हम CAA लागू करेंगे ताकि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश में उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को यहां नागरिकता मिल सके।”

ओलंपिक होस्टिंग के ऊपर:

आज मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। अगर हम विश्व को इंटरनेशनल सोलर एलाइंस, ग्लोबल बायोफ्यूल एलाइंस, इंटरनेशनल बिग कैट एलाइंस, योग और आयुर्वेद में नेतृत्व दे सकते हैं, कोविड का बेहतरीन मुकाबला कर सकते हैं, सफल चंद्रयान मिशन लॉन्च कर सकते हैं तो खेलो में भी कर सकते हैं।”

आज हम देश में 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर पर खर्च कर रहे हैं। पिछले वर्ष 10 लाख करोड रुपए किए थे। अगर हम 74 एयरपोर्ट से 150 एयरपोर्ट मात्र 10 वर्षों में कर सकते हैं, 7 एम्स से 22 एम्स कर सकते हैं, 380 मेडिकल कॉलेज से 700 मेडिकल कॉलेज कर सकते हैं, 1100 यूनिवर्सिटी कर सकते हैं, 320000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के साथ 375000 नई ग्रामीण सड़क जोड़ सकते हैं, 96, 000 किलोमीटर नेशनल हाईवे से डेढ़ लाख किलोमीटर नेशनल हाईवे बना सकते हैं, रिकॉर्ड समय में द्वारका एक्सप्रेसवे बना सकते हैं, तो ओलंपिक क्या बात है? ओलंपिक का भी ऐसा भव्य आयोजन करेंगे जैसा की-20 को दुनिया ने याद रखा।

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.