मध्यप्रदेश विधानसभा: पं. नेहरू की तस्वीर हटाकर लगाई गई अंबेडकर की फोटो, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
भोपाल ,19 दिसंबर। मध्यप्रदेश विधानसभा में से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर की हटा दिया गया है। उनके बदले डॉ. भीम राव अंबेडकर की तस्वीर को लगया है। बीजेपी के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया है कि पं. नेहरू की फोटो दोबारा विधानसभा में उसी जगह लगाई जाए, वरना कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता खुद आकर लगाएंगे।

कांग्रेस ने कहा- वापस लगाएं पं. नेहरू की फोटो
बीजेपी ने विधानसभा में स्पीकर की सीट के पीछे से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर हटा दी है। अब उनकी जगह यहां पर डॉ. भीम राव अंबेडकर का फोटो लगाया गया है। हालांकि, बीजेपी के इस फैसले की कांग्रेस सहित कई पार्टियों के नेताओं आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा कि इससे बीजेपी की मानसिकता का पता चलता है। कांग्रेस ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जल्द लगाए नेहरू की तस्वीर नहीं लगाई गई तो कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता नेहरू की तस्वीर वापस लगाएंगे। ये बदलाव 16वीं विधानसभा के पहले दिन सोमवार को नव निर्वाचित विधायकों की शपथ के दौरान दिखा।

कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध
दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी के ठीक पीछे दो बडी तस्वीरें लगी हैं। एक तरफ महात्मा गांधी तो दूसरी तरफ बाबा साहेब अंबेडकर, इससे पहले तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर दिखाई देती थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन अब्बास हाफिज में एतराज उठाते हुए कहा जिस तरह विधानसभा से पं. नेहरू की तस्वीर हटाई गई है, कांग्रेस उसकी निंदा करती है। यह बीजेपी की मानसिकता को बताती है। अगर पं. नेहरू की तस्वीर वापस उसी जगह पर नहीं लगाई गई तो कांग्रेस के कार्यकर्ता और विधायक नेहरू जी की तस्वीर इस जगह पर वापस लगाएंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.