संस्कृति संज्ञान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंघल ने स्वर्गीय अमर सिंह की पत्नी पंकजा से की मुलाकात

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जुलाई। संस्कृति संज्ञान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंघल ने कुशल राजनीतिज्ञ, उद्योगपति एवं समाजसेवी स्वर्गीय  अमर सिंह जी की पत्नी पंकजा अमर सिंह जी से मुलाकात की। उन्हें संस्कृति संज्ञान संस्था द्वारा प्रकाशित स्मारिका “पीयूष मंजरी”, फ्लोरिडा के उद्योगपति  ब्रह्म अग्रवाल जी के सहयोग से बनी स्मारिका *”प्रमुख हिंदू देवता (प्रतिमा और प्रतीक)” एवं श्रीरामचरितमानस की एक कॉपी भेंट की, उन्होंने श्रीरामचरितमानस का नित्य पाठ करने का भी संकल्प लिया।
संस्कृति संज्ञान संस्था के उद्देश्य
31 दिसंबर 2030 तक हर घर में हो  रामचरितमानस का पाठ’ के बारे में विस्तृत रूप से बताया, संस्था इसके लिए दो महत्वपूर्ण कार्य करने जा रही है

1) श्रीरामचरितमानस के विभिन्न आयामों पर आधारित “रामचरितमानस के मोती” शीर्षक से स्मारिका /पुस्तक का प्रकाशन। इसका उद्देश्य तुलसी मानस को व्यवहारिक बनाकर समाज के अधिक निकट लाना है।मानस की 25000 से ज्यादा कॉपी वितरित करने का विचार है।
2) संस्कृति संज्ञान संस्था ने 45 से ज्यादा कार्यक्रम किए हैं। लगभग 8 हजार से अधिक पुजारी हमारी संस्था से जुड़े हुए हैं। इन पुजारियों को कर्मकांड में शिक्षित करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद से इन्हें शिक्षित करके भारत सरकार का सर्टिफिकेट दिलवाना है। इससे उनका मान सम्मान बढ़ेगा और उनके आर्थिक स्तर में भी सुधार होगा। नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग एंड एजुकेशन द्वारा इसका 300 घंटे / 120 घंटे का कोर्स तैयार करवाया जा रहा है, जो आगामी एक से डेढ़ महीने में तैयार हो जाएगा।
माननीया पंकजा अमर सिंह जी ने संस्कृति संज्ञान के कार्यों की सराहना की और हर तरह से इन कार्यों के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.