नौ साल बाद वापस लौटे पूर्व विधायक, एक बार फिर भाजपा में शामिल हुए

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पटना, 17अक्टूबर। बिहार भाजपा ने रविवार को दावा किया कि नौ साल पहले अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किए गए पूर्व विधायक अमरनाथ गामी पार्टी में लौट आए हैं।
दो बार विधायक रहे गामी यहां बिहार भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय व अश्विनी चौबे सहित अन्य की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने दावा किया कि गामी की वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि गामी कुछ महीने पहले तक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ थे। वह 2013 में हयाघाट से भाजपा के विधायक थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी से टकराव के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

बता दें कि हाल ही में गामी ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके राजद का साथ छोड़ने का ऐलान किया था और दोबारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल किए जाने की इच्छा भी जताई थी। इतना ही नहीं, इस बाबत उन्होंने दिल्ली में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात भी की थी। बता दें कि गामी को नौ साल पहले अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा से निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद भाजपा ने उनको दोबारा भाजपा में शामिल किया गया। दो बार के विधायक रहे गामी ने रविवार को बिहार के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और अश्विनी चौबे सहित अन्य लोगों उपस्थिति में पटना में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने दावा किया कि गामी की वापसी से बिहार में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। बता दें कि अमरनाथ गामी वैश्य समुदाय से आते हैं। वैश्य समुदाय से आने वाले गामी को उन परिस्थितियों में भाजपा में शामिल किया गया है जब भाजपा गोपालगंज में संकटपूर्ण स्थिति में हैं।

दरअसल, गोपालगंज सीट पर उपचुनाव होना है। भाजपा ने यहां से दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को मैदान में उतारा है। वहीं, राजद ने मोहन गुप्ता को यहां से टिकट देकर कड़ी चुनौती पेश की है। मोहन गुप्ता व्यापारी जाति से भी संबंध रखते हैं। इस सीट पर कुसुम देवी के पति सुभाष सिंह की मृत्यु के बाद कराया जा रहा है। सुभाष सिंह चार बार के विधायक थे। गोपालगंज सीट पर उपचुनाव 3 नवंबर को होगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.