यूपी के मैनपुरी में हैवानियत की हद पार! रेप के बाद गर्भवती हुई पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मैनपुरी, 10अक्टूबर। जहां एक तरफ यूपी की योगी सरकार राज्य को क्राइम फ्री बनाने का दावा करती है साथ ही राज्य में महिलाओं और लड़कियों को बेफिकर होकर घर से बाहर निकलने के लिए राज्य सरकार ने कई उपाय अपनाएं है और एंटी रोमियो जैसे कई पहलों की शुरूआत की है वही राज्य में एक के बाद एक बच्चियों का दुष्कर्म का शिकार और उसके बाद उनका मौत के भेंट चढ़ जाना योगी सरकार के महिलाओं के सुरक्षा के दावें पर सवालिया निशान खड़े करते है। अभी हाल ही में झारखंड के दुमका में 2 बच्चीयों के साथ ही कुछ इसी तरह किया जिसके कारण एक की जान भी चली गई।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का है। यहां दुष्कर्म की शिकार हुई गर्भवती लड़की को अब जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के साथ तीन महीने पहले रेप किया गया था, इसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थी। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। लड़की की मां के मुताबिक, तीन महीने पहले उसी गांव में रहने वाले अभिषेक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन दुष्कर्म पीड़िता ने अपने परिवार के सामने अपनी आपबीती नहीं बताई थी।

बाद में लड़की ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दी गई और 6 अक्टूबर को पंचायत ने आरोपी से लड़की से शादी करने को कहा था। इसके बाद आरोपी की मां पीड़िता को अपने घर ले गई, उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।

गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 376 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.