हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक कांडः पुलिस का खुलासा, आरोपी नहीं जानते थे हिमाचल के मुख्यमंत्री तक का नाम

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

धर्मशाला, 7 मई। फर्जीवाड़ा कर हिमाचल प्रदेश पुलिस में ऐसे युवक भर्ती होने जा रहे थेजो कांगड़ा के मंत्रियों का नाम तक नहीं जानते थे। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी मुख्यमंत्री तक का नाम नहीं जानते थे। पुलिस ने जब उनसे कांगड़ा जिले के तीन मंत्रियों के नाम पूछे तो जवाब में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कांगड़ा जिले का मंत्री बताया। पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में छह से आठ लाख रुपये देकर पास हुए युवक चार मई को धर्मशाला में दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंचे थे।

पुलिस को शक हुआ तो इनसे पूछताछ की

पुलिस को शक हुआ तो इनसे पूछताछ की। पुलिस ने इनसे पूछा कि हिमाचल का मुख्यमंत्री कौन है। कांगड़ा जिले के आरोपी युवकों मुनीष कुमारमनी चौधरी और गौरव को मुख्यमंत्री का नाम तक पता नहीं था। मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसर हैरान हैं कि जिन युवकों को हिमाचल के मुख्यमंत्री और अपने ही जिले के मंत्रियों का नाम तक नहीं पतावे अगर नौकरी पा लेते तो क्या करते। तीनों आरोपी युवकों ने बत्तरा कॉलेज पालमपुर और सेंट पॉल परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दी थी।

गूगल में पूरी रात रटाए प्रश्न और उत्तर

पेपर लीक मामले में पकड़े गए तीन आरोपी युवकों में से दो को लिखित परीक्षा से एक दिन पहले 26 मार्च को गूगल में टाइप्ड पेपर में प्रश्न और उत्तर रटाए गए थे। कांशी राम वेब सॉल्यूशन संस्थान में दोनों युवकों को पूरी रात रखा गया। यहां युवकों को 27 मार्च को आने वाले पेपर में सभी प्रश्न और उत्तर बताए गए। दोनों युवकों के मैट्रिक में 50 फीसदी से कम नंबर थेलेकिन कांस्टेबल लिखित परीक्षा में इनके 90 फीसदी से ज्यादा नंबर आए। कांशीराम वेब सॉल्यूशन संस्थान चलाने वाला आरोपी हरियाणा का रहने वाला है। अभी यह पुलिस के हाथ नहीं आया है।

..लेकिन मास्टरमाइंड ने नहीं छोड़ा कोई सुबूत

पेपर लीक मामले के आरोपी मास्टरमाइंड ने फिल्मी स्टाइल में मंझे हुए खिलाड़ी की तरह पेपर लीक किया है। मास्टरमाइंड ने पेपर लीक करने के दौरान पुलिस के लिए ऐसा कोई सुबूत नहीं छोड़ाजिससे उसको आगे सजा हो सके। मास्टरमाइंड ने 27 मार्च की लिखित परीक्षा का असली पेपर अभ्यर्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से या हार्ड कॉपी के रूप में नहीं दिया। पैसे लेकर युवकों को सिर्फ पेपर में आने वाले प्रश्न और उत्तर रटाए गए। पैसे का लेन-देन सिर्फ कैश में किया गया। कोई भी लेन देन ऑनलाइन नहीं हुआ।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.