आरएसएस के सरकार्यवाह होसबाेले ने ‘ध्येय-यात्रा’ एबीवीपी की ऐतिहासिक जीवनगाथा पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

हम इतिहास बनाने वाले हैं: होसबाेले

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 15 अप्रैल।  दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्षों की यात्रा पर दो खंडों में प्रकाशित ‘ध्येय-यात्रा: एबीवीपी की ऐतिहासिक जीवनगाथा’ का आज दिल्ली में विमोचन किया गया। छात्र आंदोलन के इतिहास पर पहली पुस्तक का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाेले ने दिल्ली के डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सभागार में किया।  इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होसबाेले ने कहा कि हम जल्द ही देश में एक इतिहास बनाने वाले हैं।

लोकतंत्र में इतिहास बहुत जरूरी

कार्यक्रम में होसबाेले ने कहा कि लोकतंत्र में इतिहास का होना बहुत जरूरी है। इतिहास से ही भावी पीड़ी को रास्ता बनता दिखता है। इतिहास को पढ़कर ही छात्रों में जोश भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का ईंधन छात्र और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है।

छात्र लेखन के प्रति न्याय नहीं हुआ

होसबाेले ने इतिहास को याद करते हुए कहा कि छात्र लेखन को देश के अंदर तवज्जोह नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि कहने में संकोच नहीं करूँगा पर कहने में दर्द होता है.. न्याय नहीं हुआ है इतिहास को लेखन की…छात्र आंदोलन के लेखन के प्रति न्याय नहीं हुआ है …. छात्रों की लेखनी को जो मुकाम मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। एबीवीपी के आंदोलनों को इतिहास के पन्नों में सही से जगह नहीं मिली मुझे इस बात का हमेशा दुख रहेगा।

एबीवीपी हर दिन इतिहास बनाती है

पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हर दिन एक नया इतिहास बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी इतिहास पुस्तक समग्र नहीं हो सकता। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस पुस्तक के तीन संपादक हैं- मनोज कांत व ओमेन्द्र दत्त। उन्होंने इसके प्रकाशन के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने भी ध्येय यात्रा के प्रकाशन व औचित्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

कार्यक्रम में ये हस्तियां रहीं मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ छगन भाई पटेल एवं राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा एबीवीपी के अब तक के समस्त पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर शोभा बढ़ाई।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.