समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25जून। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि आते हैं। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आषाढ़ नवरात्रि शुरू हो जाते हैं। ऐसे में इस बार आषाढ़ नवरात्रि 11 जुलाई 2021 को शुरू होंगे और 18 जुलाई 2021 को समाप्त होंगे। इस दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है पहली गुप्त नवरात्रि माघ के महीने में आती है और दूसरी गुप्त नवरात्रि आषाढ़ माह में मनाई जाती है।
गुप्त नवरात्रि के दौरान 10 देवियों की पूजा की जाती है, जिनके नाम इस प्रकार हैं- मां काली, मां तारा देवी, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला देवी हैं।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त
आषाढ़ घटस्थापना रविवार, जुलाई 11, 2021 को
घटस्थापना मुहूर्त – 05:31 ए एम से 07:47 ए एम
अवधि – 02 घण्टे 16 मिनट्स
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – 11:59 ए एम से 12:54 पी एम
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – जुलाई 10, 2021 को 06:46 ए एम बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त – जुलाई 11, 2021 को 07:47 ए एम बजे