मत्स्य पालन मंत्रालय की मांग कर फंसे राहुल गांधी, गिरिराज सिंह ने कसा तंज
राहुल गांधी ने किसान आंदोलन और मछुआरों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने देश की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों के खिलाफ तीन बिल पास किए हैं। आपको आश्चर्य होगा कि मैं यहां मछुआरों के बीच किसानों की बात क्यों कर रहा हूं। मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं।'
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18फरवरी।
पुडुचेरी के अपने दौरे में राहुल गांधी ने बुधवार को मछुआरों की एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अलग मंत्रालय बनाने की बात कही। राहुल गांधी ने किसान आंदोलन और मछुआरों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने देश की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों के खिलाफ तीन बिल पास किए हैं। आपको आश्चर्य होगा कि मैं यहां मछुआरों के बीच किसानों की बात क्यों कर रहा हूं। मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं।’
Govt passed 3 Bills against farmers, the backbone of a nation. You must be wondering why am I talking about farmers at meeting of fishermen. I consider you as farmers of sea. If farmers of land can have ministry in Delhi, why is that farmers of sea don't have the same: R Gandhi https://t.co/S8mPZUgsCF pic.twitter.com/yWWfhOjTS1
— ANI (@ANI) February 17, 2021
राहुल गांधी ने कहा कि यदि जमीन के किसानों के लिए दिल्ली में मंत्रालय हो सकता है तो फिर समुद्र के किसानों के लिए ऐसा क्यों नहीं हो सकता। राहुल गांधी के इस बयान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर हमला बोला है।
राहुल गांधी के इसी बयान पर केंद्रीय मंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट कर हमला होला। एक अन्य ट्वीट में गिरिराज सिंह ने कहा कि “राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन मंत्रालय में आएं या मुझे जहां बुलाएं, मैं आ जाता हूं। मैं आपको नए फ़िशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुदुच्चेरी में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताता हूं।”
यही नहीं गिरिराज सिंह ने इटैलियन में भी एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कसा है।