सुशासन कुमार के बेहय्या राज का इतना बेशर्म प्रदर्शन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

अनामी शरण बबल

बिहार के पूर्णिया में भी शेल्टर होम कांड, लड़की बोली- होटलों में भेजते थे*

पटना/ नयी दिल्ली।  बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम बलात्कार मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि पूर्णिया में भी ठीक ऐसा ही एक बेशर्म  मामला सामने आया है। आरोप है कि वहां रहने वाली लड़कियों का यौन उत्पीड़न के साथ ही साथ उन्हें कई होटलों में भी देह व्यापार के लिए रात में  भेजा जाता था। यह खुलासा पूर्णिया शेल्टर होम से भागी एक लड़की ने किया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र में अनाथ बालिकाओं के लिए एक शेल्टर होम है। जहां से दो दिन पहले सोमवार की सुबह सुबह आधा दर्जन लड़कियां मौका पाकर भाग निकली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो भागने वाली पांच लड़कियों को तो पुलिस ने बरामद कर लिया। लेकिन उसमें से एक लड़की फिर भागने में कामयाब हो गई। पुलिस और शेल्टर होम के खोजी टीम से खुद को बचते बचाते हुए वो लड़की किसी तरह से लड़की कुछ मीडियाकर्मियों के संपर्क में आ गयी, और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने शेल्टर होम के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। इससे पहले उसने बताया कि कुछ दिन पहले वो घर से भाग गई थी। इस मामले में उसके परिजनों ने एक युवक के खिलाफ उसे भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। बाद में इस लड़की को यहां के शेल्टर होम में भेज दिया गया।जहां पर इन लड़कियों को पहले शेल्टर होम में ही जबरन यौन संबंध बनाने के लिए विवश किया जाने लगा। बाद में शेल्टर होम में ही यहां पर आने वाले आला अधिकारियों और दबंगों के सामने परोसा जाने लगा। अपनी आपबीती सुनाते हुए लड़कियों ने ढेरों रसूखदार लोगों के नाम लिए हैं। ढेरों नाम ऐसे भी हैं जिनके नाम सुनकर मामले की जांच को आगे तक ले जाना कठिन हो गया है। अब देखना है कि कई  शेल्टर होम की जांच सीबीआई कर रही है तो क्या इस शेल्टर होम के भीतर हो रहे काले कारनामों पर क्या कोई कार्रवाई होगी? क्या शेल्टर होम के भीतर हो रहे काले कारनामों पर कभी पर्दा उठेगा।।। 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.