महागठबंधन का हिस्सा नही होगी ‘आप’: केजरीवाल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

रोहतक, हरियाणा: 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी का मुकाबला करने के लिए बना महागठबंधन बनने से पहले ही अभी से टूटने लगा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रस्तावित महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। जो पार्टियां इस महागठबंधन में शामिल हो रही हैं, उनकी देश के विकास में कोई भूमिका नहीं है।

रोहतक में केजरीवाल ने कहा कि 2019 में ‘आप’ किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव और लोकसभा की हर सीट पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल रोहतक में ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हरिद्वार से लाए गए जल से शिवालय में जलाभिषेक करने आए थे।

उन्होंने कहा कि लोग कांवड़ लेकर आते हैं, तो उनकी मुराद पूरी होती है। कांवड़ लेकर आए आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की मुराद है कि हरियाणा में भाईचारा हो। विकास हो और सभी फले-फूलें। चार साल पहले हरियाणा में सरकार बनी और इसके चार माह बाद दिल्ली में बनी। दिल्ली के विकास की कहानी आज पूरी दुनिया को पता है। दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं, मैं आधे राज्य का चौथाई मुख्यमंत्री हूं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.