चांद में सैर करने वाले पहले पर्यटक होगें युसाकू माइजावा, 2023 में जाएगें

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

हावथोर्न, कैलिफोर्निया: दुनिया के करोड़ों लोगों का सपना है कि वह चांद पर सैर करें। इन्हीं में से एक हैं जापान के अरबपति ऑनलाइन फैशन उद्योगपति युसाकू माइजावा। माइजावा का जापान की सैर का सपना पूरा होने वाला है। माइजावा साल 2023 तक ‘स्पेसएक्स’ रॉकेट के जरिए चंद्रमा की सैर करेंगे। इस सैर को करने वाले माइजावा दुनिया के पहले आम आदमी हैं। हालांकि माइजावा ने यह नहीं बताया कि उन्होंने इसके लिए कितने पैसे अदा करने हैं या अदा कर दिए हैं। जापान के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति माइजावा के पास तीन अरब डॉलर की संपत्ति है।

उन्होंने बताया कि वह इस चंद्र अभियान के लिए अपने साथ दुनिया भर से 6 से 8 कलाकारों को आमंत्रित करेंगे। इन कलाकारों को पृथ्वी पर लौटने पर कुछ कलाकृतियां बनाने को कहा जाएगा। इनकी कलाकृतियां हम सब को प्रेरित करेंगी। स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने माइजावा को सबसे बहादुर और सबसे साहसी व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि माइजावा ने हमें चुना, इससे हम सम्मानित महसूस कर रहे है। मस्क ने कहा कि माइजावा ने चंद्रमा की यात्रा के लिए कितनी रकम चुकाई है, इसका वह खुलासा नहीं करेंगे।

हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब मस्क ने पर्यटकों को चंद्रमा की सैर कराने का वादा किया है। पिछले साल भी उन्होंने कहा था कि यात्रा का खर्च देने वाले दो पर्यटक 2018 में चंद्रमा की सैर करेंगे। गौरतलब है कि अब तक अमेरिकी ही पृथ्वी की कक्षा से बाहर गए हैं। नासा के 24 अंतरिक्ष यात्री 1960 और 1970 के दशक में ओपोलो यान के दौर में चंद्रमा पर गए थे। वहीं, 12 अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी की।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.