बेगुसराय में प्रसाद खाने से 150 लोग बिमार, अस्पताल में हुए भर्ती

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

बेगुसराय, बिहार: बिहार के बेगुसराय में प्रसाद खाने से 150 लोग बीमार हो गए। लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बेगुसराय में छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के पताही गांव की घटना है। जहां विश्वकर्मा पूजा के मौके पर प्रसाद खाने से 150 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गया। इस बीमारी से आक्रांत लोगों को खोदावंदपुर, छौड़ाही, रोसड़ा, बेगूसराय आदि स्थानों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मरीज पताही और मटिहानी गांव के हैं।

कई पीड़ित लोगों की निजी क्लिनिक में भी इलाज करवाने की खबर है। प्रसाद खाने के बाद सोमवार की देर रात्रि अचानक लोग पेट दर्द, उल्टी, दस्त से परेशान हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में दो दर्जन से अधिक मरीजों को भर्ती करवाया गया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.