बस चंद दिनो में ही दिवाली आने वाला है जिसके साथ लोंगो ने घर की सफाई भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही आप दिवाली पर घर की सजावट की भी तैयारी में लगे होंगे। घर की सजावट के साथ दिवाली पर रंगोली भी बनाने का प्रचलन है। मगर रंगोली बनाना एक आर्ट है और इस कला में सभी पारंगत नहीं होते हैं। तो आइए बताते है आपको ये रंगोली डिजाइन-
चौक रंगोली- भारत में ‘चौक रंगोली’ को रंगोली बनाने का सबसे प्राचीन तरीका माना गया है। इस तरह की रंगोली बनाना बेहद आसान होता है। इस रंगोली को गेहूं के पिसे आटे से बनाया जाता है।
डॉट वाली रंगोली- अगर आप रंगोली बनाने में एक्सरपर्ट नहीं हैं तो आप डॉट वाली रंगोली बना कर अपनी रंगोली बनाने की इच्छां को पूरा कर सकते हैं। इस रंगोली में आपको पहले डॉट्स बनाने होते हैं और फिर लाइन बना कर उन्हें जोड़ सकते हैं। इस तरह से आप अलग-अलग आकार की रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाना भी बेहद आसान है।
फ्री हैंड रंगोली-अगर आपकी आर्ट अच्छीी है तो आप जिस तरह से कैनवास पर रंगों के माध्य म से कोई चित्र उकेरती हैं, ठीक उसी तरह से जमीन पर आप अपनी मनपसंद रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली में बालू को रंग कर इस्ते माल किया जाता है।
फूलों की रंगोली- फूलों की रंगोली बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप आप गेहूं के आटे से पहले जमीन पर एक खांका खीच लें। फिर अलग-अलग फूलों की पंखुडि़यों से आप इस खांके को भर लें। आपकी खूबसूरत रंगोली बन कर तैयार हो जाएगी।
अल्पना- दिवाली के दिन लक्षमी पूजन के दौरान जो रंगोली बनाई जाती हैं उसे अल्प ना कहते हैं। इस रंगोली को चावल के आटे और पानी के पेस्टर से बनाया जाता है। ऐसी मान्यपता है कि इस रंगोली को बनाते वक्ता केवल तीन उंगलियों का ही प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्तक होते हैं।
पानी वाली रंगोली- जरूरी नहीं है कि आप रंगोली जमीन पर ही बनाएं आप पानी में भी रंग-बिरंगे फूलों, पत्तियों और दियों की मदद से रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक बड़े और गहरे मिट्टी के बर्तन की जरूरत होगी।
कैंडल रंगोली- अगर आपको कुछ इनोवेटिव करना है तो आप इस बार दिवाली के अवसर पर कैंडल रंगोली बनाएं। यह बेहद आसान है और मात्र 10 मिनट में ही बन कर तैयार हो जाती है। इसके लिए आपको कुछ डिजाइनर कैंडल्स और फूलों की जरूरत पड़ेगी। इनकी मदद से आप अपनी मनचाही रंगोली तैयार कर सकती हैं।