वस्त्र मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम ‘टेक्नोटेक्स 2023: भारतीय तकनीकी वस्त्र@2047 की कल्पना’, कार्यक्रम मुंबई में 22 से 24 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17 फरवरी।वस्त्र मंत्रालय तकनीकी वस्त्रों पर भारत के आगामी प्रमुख शो’टेक्नोटेक्स 2023: भारतीय तकनीकी वस्त्र@2047 की कल्पना’ का आयोजन करने जा रहा है, जो 22 से 24 फरवरी 2023 तक बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र, गोरेगांव, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार तकनीकी वस्त्रों प्रोत्साहन के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के सहयोग से इस प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें चिकित्सा, रक्षा, औद्योगिक, कृषि, मोटर वाहन, भवन, पैकेजिंग वस्त्र आदि जैसे कुछ विशिष्ट उद्देश्यों के लिए वस्त्र शामिल हैं।
टेक्नोटेक्स का पहला संस्करण 2011 में आयोजित किया गया था और यह मेगा इवेंट इस साल अपने 10 वें संस्करण में है, जो अब तक का सबसे बड़ा और कोविड के बाद भौतिक रूप में पहला कार्यक्रम होगा। टेक्नोटेक्स 2023 में बीटूबी (अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और संस्थागत) प्रदर्शनी, सम्मेलन और सेमीनार, सीईओ फोरम, रिवर्स वायर सेलर मीट (आरवीएसएम) उच्चस्तरीय राउंड टेबल्स निवेशक विचार-विमर्श, देश और राज्य सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
इसमें विभिन्न देशों और राज्य सरकारों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेंगे है। महाराष्ट्र इस आयोजन के लिए मेजबान राज्य है और कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश भागीदार राज्य हैं। इसके अलावा, इस आयोजन में ताइवान, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, गिनी (दक्षिण अफ्रीका), दक्षिण कोरिया, रूस और लक्ज़मबर्ग सहित 30 से अधिक देशों के 150 से अधि तकनीकी वस्त्र प्रदर्शक और 250 से अधिक खरीदार शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में भारतीय तकनीकी वस्त्र उद्योग के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक ही छत के नीचे वैश्विक और राष्ट्रीय उद्योग के दिग्गज, सीईओ, वरिष्ठ उद्योग प्रतिनिधियों, केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्रालयों और विभागों, उपयोगकर्ता उद्योगों और विशेषज्ञों की उपस्थिति का आयोजन किया जाएगा।
टेक्नोटेक्स 2023 तकनीकी वस्त्र क्षेत्र में भारत और विदेशी देशों के बीच व्यापार और निवेश की अपार संभावनाओं को दर्शाने में मदद करेगा। अब जबकि भारत ने जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण कर ली है, यह आयोजन वैश्विक तकनीकी वस्त्र उद्योग में हमारे अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।
वर्तमान में, भारतीय तकनीकी कपड़ा बाजार दुनिया में 5वां सबसे बड़ा बाजार है, जिसका आकार 2021-22 में 22.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है। भारत में तकनीकी वस्त्रों के विकास ने पिछले पांच वर्षों में महत्वपूर्ण गति प्राप्त की है, जो प्रति वर्ष 9-10 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है।
विभिन्न अनुप्रयोग क्षेत्रों में तकनीकी वस्त्र उत्पादों की भारी मांग, मौजूदा वैश्विक बाजार की गतिशीलता के साथ मिलकर, भारत में इस उभरते हुए उद्योग की विशाल संभावना को दर्शाती है। इसलिए, उद्योग के लिए अपनी दूरगामी क्षमता का एहसास करने का समय अब आ गया है।
टेक्नोटेक्स 2023 इस प्रकार भारत को तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में एक अग्रणी विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में सरकार के ठोस प्रयासों के अनुरूप है। यह आयोजन भारतीय तकनीकी वस्त्रों के लिए कुछ सबसे रणनीतिक क्षेत्रों जैसे कि निवेश क्षमता और अवसर, टेक्निकल टेक्सटाइल्स में स्टार्टअप इकोसिस्टम और स्मार्ट टेक्सटाइल्स में स्टार्ट-अप्स लीवरेजिंग टेक्नोलॉजीज; उपयोगकर्ता परिप्रेक्ष्य (रक्षा और सुरक्षा संस्थान’), पीएम गति शक्ति में टेक्निकल टेक्सटाइल्स की क्षमता, संरक्षित और सतत कृषि-उत्पादन के लिए तकनीकी वस्त्रों की क्षमता, मेडिटेक के क्षेत्र में घरेलू योग्यताएं और क्षमताएं, और तकनीकी वस्त्रों के मानक, गुणवत्ता, नियामक और व्यापार पहलू जैसे भारतीय तकनीकी वस्त्रों के प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके अलावा, टेक्नोटेक्स 2023 में सीईओ की गोलमेज बैठक होगी, जिसमें दुनिया भर के कारोबारी नेता तकनीकी वस्त्रों के तेजी से बढ़ते क्षेत्रों के लिए अपनी अंतर्दृष्टि, स्पॉटलाइट अवसरों और भविष्य के पाठ्यक्रम को साझा करेंगे। इसके अलावा, तीन दिवसीय टेक्नोटेक्स 2023 के दौरान एक नॉलेज रिपोर्ट और बीआईएस मानक भी जारी किए जाएंगे।
श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, वस्त्र मंत्री, भारत सरकार और श्रीमती दर्शना जरदोश, केंद्रीय वस्त्र और रेलवे राज्य मंत्री इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और अपने विचार रखेंगे क्योंकि हम तकनीकी वस्त्रों में एक नई विकास कहानी को साकार करने की दिशा में संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं।
वस्त्र मंत्रालय को उम्मीद है कि टेक्नोटेक्स 2023 में केंद्रित विचार-विमर्श, ज्ञान के आदान-प्रदान और बिजनेस कनेक्ट से कार्रवाई योग्य योजना बनेगी जो भारत के तकनीकी वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।