समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 फरवरी।पूरी दुनिया ने जहां कल वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है. वहीं उर्फी जावेद ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उर्फी जावेद रेड कलर की ड्रेस में नजर आई. उर्फी जावेद की इस वीडियो को लोग बहुत सारा प्यार दे रहे हैं. बता दें कि उर्फी जावेद अपनी अतरंगी ड्रेस के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर मिलिनय में फैन फॉलोइंग, जो उन्हें नए अवतार में देखना पसंद करते हैं. उर्फी जावेद आए दिन अपने हुस्न का जादू चलाती दिखाई देती हैं. कभी वह रिवीलिंग ड्रेस से लाइमलाइट बटोरती हैं, तो कभी अतरंगी कपड़े पहन लोगों को हैरान कर देती हैं. आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है, इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है.
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो वैलेंटाइन्स डे स्पेशल है, जिसमें उर्फी रेड हॉट लुक में कहर बरपाती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने लाल रंग के केप के साथ उसी रंग की लॉन्जरी पहन रखी है. इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्फी ने न्यूड हाई हील्स पहने हुए हैं. रेड कलर के सैटन नाइटी में अपने हुस्न का जलवा दिखा रही हैं. वह स्टाइल में वॉक कर रही हैं. उर्फी जावेद के यह वीडियो शेयर करते ही धड़ाधड़ा कमेंट्स आने लगे हैं। कई लोगों को उर्फी जावेद का लुक बहुत ज्यादा पसंद आया है. तो कुछ ने हमेशा की तरह उनकी आलोचना की है.
उर्फी इस लुक में रैंप वॉक करते हुए आती हैं और किसी प्रोफेशनल इंटरनेशनल मॉडल से कम नहीं लगती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने दिलचस्प कैप्शन भी दिया है. उन्होंने बताया है कि उन्हें एक मशहूर इंटरनेशनल लक्जरी लॉन्जरी ब्रैंड की मॉडल की तरह महसूस हो रहा है, इसलिए वो ये वीडियो कभी डिलीट नहीं करेंगी. हालांकि, इस बार भी उर्फी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. कई लोगों ने उन्हें लॉन्जरी पहनने की वजह से बुरा- भला सुना दिया है. एक यूजर ने उर्फी के आउटफिट पर कमेंट किया है कि खुद से खुद को नीलाम करना शोभा नहीं देता। एक ने बोला, ‘इस तरह से सबको वैलेंटाइन डे विश करेगी बेचारे लड़के सब मर जाएंगे’.