जनवरी 2023 व्रत-त्योहारों की लिस्ट: लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल समेत इस माह मनाए जाएंगे कई त्योहार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3जनवरी। नए साल 2023 की शुरुआत हो गई है और जनवरी के पहले महीने में बहुत सारे व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं. सबसे खास बात है कि इस माह कई ऐसे त्योहार आते हैं जिनका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसमें लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल समेत कई ऐसे त्योहार हैं जो कि बेहद श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसके बाद खरमास समाप्त हो जाएगा. बता दें कि खरमास में कोई भी शुभ कार्य जैसे ​कि मुंडन, गृह प्रवेश या विवाह आदि नहीं​ किए जाते. यही वजह है कि लोग खरमास के समाप्त होने का इंतजार करते हैं ताकि मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सके. आइए जानते हैं कि जनवरी 2023 में कौन से महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आने वाले हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट.

तिथि और शुभ मुहूर्त
जनवरी 2023 के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
4 जनवरी 2023 – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
06 जनवरी 2023 – पौष पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान प्रारंभ
07 जनवरी 2023 – माघ माह का शुभारंभ
10 जनवरी 2023 – गणेश संकष्टी चतुर्थी
13 जनवरी 2023 – मंगल मार्गी
13 जनवरी 2023 – लोहड़ी पर्व
14 जनवरी 2023 – सूर्य गोचर
14 जनवरी 2023 – मकर संक्रांति, खरमास समापन, लोहड़ी
15 जनवरी 2023 – पोंगल
17 जनवरी 2023 – शनि गोचर
18 जनवरी 2023 – षटतिला एकादशी व्रत
19 जनवरी 2023 – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 जनवरी 2023 – मासिक शिवरात्रि
21 जनवरी 2023 – माघ (मौनी) आमावस्या
22 जनवरी 2023 – माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
26 जनवरी 2023 – बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा)
28 जनवरी 2023 – रथ सप्तमी
30 जनवरी 2023 – माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त
लोहड़ी और मकर संक्रांति 2023

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.