उज्जैन महाकाल मंदिर में स्पेशल आरती, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24अक्टूबर। देश भर में दिवाली परंपरागत उल्लास के साथ मनाई जा रही है. नरक चतुर्दशी के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष आरती की गई. मिली जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर में नरक चतुर्दशी पर विशेष आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. विशेष आरती करने का वीडियो भी सामने आया है जोकि मनमोहक है. इस मौके पर बड़ी संख्या में साधु-संत भी मौजूद रहे.

बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर में हर साल नरक चतुदर्शी के अवसर पर भस्म आरती का आयोजन होता है. इसी क्रम में कल भी भस्म आरती की गई. इसे देखने के लिए मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु हर साल पहुंचते हैं. बता दें कि महाकाल मंदिर 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है. यहां पर श्रद्धालुओं की हमेशा भीड़ होती है लेकिन नरक चतुदर्शी पर विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्सुकता रहती है. इसलिए बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचते हैं.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.