हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां जानें कौन कहां से चुनाव लड़ेगा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र सिराज से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुख राम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। 62 उम्मीदवारों की इस सूची में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज सिराज विधानसभा से पर्चा भी दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा सीट से एक विधायक के रूप में लगातार 5 बार जीत दर्ज कर चुके हैं और अब वह छठी बार नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं।

अनिल शर्मा को भाजपा ने मंडी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। सतपाल सिंह सत्ती ऊना से, हंसराज चुराह विधानसभा सीट, डॉ. जनक राज भरमौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। चंबा विधानसभा सीट से इंदिरा कपूर, डलहौजी विधानसभा सीट से डीएस ठाकुर, भटियाल विधानसभा सीट से विक्रम जरियाल, नूरपुर विधानसभा सीट से रणवीर सिंह, इंदौरा विधानसभा सीट से रीता धीमान, फतेहपुर विधानसभा सीट से राकेश पठानिया, ज्वाली विधानसभा सीट से संजय गुलेरिया, जसवां-प्रांगपुर विधानसभा सीट से विक्रम ठाकुर, जयसिंह पुर विधानसभा सीट से रविंदर धीमान को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को हुई बैठक में सूची को अंतिम रूप दिया गया। इसमें कुछ मौजूदा विधायकों का टिकट काटा भी गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई वरिष्ठ नेता केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं। राज्य की 68 विधानसभा सीट के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

 

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.