नाबालिग से सात लोगों ने की दरिंदगी, 2 महिने बाद भी पुलिस ने नहीं किया केस दर्ज

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 8अक्टूबर।
एक तरफ जहां रेप मामले को लेकर पूरे देश में हाथरस कांड चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग से 7 लोगों ने दरिंदगी की। घटना से बुरी तरह आहत लड़की ने इसके बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना जुलाई माह की है। जानकारी के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में हुई थी।
हाथरस में ही नहीं आए दिन रेप के मामले सामने आ रहे है। इतना ही नहीं रेप जैसी भयावह घटना के बाद भी आरोपी खुलआम घुम रहे है।
जानकारी के मुताबिक 2 माह के बाद भी पुलिस ने इस घटना की एफआईआर दर्ज नहीं की। जब दुखी पिता ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की तब कहीं जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि लड़की अपने रिश्तेदार के घर शादी में गई थी। इसी दौरान नशे में धुत लोगों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई को 17 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ पास के कानागांव में हो रही एक शादी समारोह में गई हुई थी। रात में तकरीबन 11 बजे कानागांव के दो युवक युवती को अपने साथ नजदीक के जंगल ले गए और वहां पर अन्य पांच युवकों के साथ दुष्कर्म किया। अगली सुबह पीड़िता बिना किसी को बताए घर लौटी और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
परिवार को दुष्कर्म की घटना की जानकारी नहीं थी और उन्होंने युवती की लाश गांव के बाहरी इलाके में दफना दी। पुलिस ने मामले के सामने आने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को बाहर निकाल लिया है। पीड़ित लड़की ने 20 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा कमीशन ने भी 10 दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.