धमाकों से दहला काबुलः स्कूलों में 3 विस्फोट, 25 बच्चों की मौत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

काबुल, 19 अप्रैल। अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने स्कूलों को निशाना बनाया है। काबुल में मंगलवार सुबह स्कूलों में 3 ब्लास्ट हुए। एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। लोकल मीडिया के मुताबिक इन धमाकों में अब तक 25 स्कूली छात्रों की मौत हुई है। दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट तब हुए जब बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे।

20 से 25 मिनट के भीतर हुए धमाके

पहला धमाका राजधानी के मुमताज एजुकेशनल सेंटर के पास हुआ। ये धमाके 20 से 25 मिनट के अंतर से हुए। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा धमाका अब्दुरहीम शाहिद हाई स्कूल में हुआ जब बच्चे क्लास अटेंड करके बाहर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे स्कूल से बाहर जा रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ।

अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली

जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। धमाकों के बाद घायलों को अस्पताल ले जा गया, लेकिन कई बच्चे मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। टोलो न्यूज के मुताबिक, अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने धमाके की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.