समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6अक्टूबर।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट शेयरिग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों पार्टियों के नेता गठबंधन व सीटों का औपचारिक ऐलान कर दिया है।
बता दें कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा की 115 सीटों पर JDU लड़ेगी जबकि भाजपा 112 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगें। महागठबंधन छोड़ एनडीए में आने वाले मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी 9 सीटों पर तो जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी HAM 7 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
बदा दें कि जेडीयू के 122 में 7 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, वहीं बीजेपी 121 में 9 सीटें विकासशील इंसान पार्टी को दी गई हैं।