कोंग्रेस नेता व श्रम मंत्री शिव कुमार नें दुष्कर्म को कहा ‘छोटी घटना’, बवाल बढ़ने पर दी सफाई

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
रायपुर,4 अक्टूबर।
जहां एक तरफ देशभर में हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर गुस्सा बना हुआ है इंसाफ की मांग को लेकर देश भर में विरोध-प्रदर्शन भी हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ रेप मामले बढ़ते ही जा रहे जी हां ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सामने आई है। यहां पर 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
सबसे बड़ी बात तो यह कि जहां रेप जैसी घटना के बाद पीडित महिला को तमाम तकलिफों का सामना करना पड़ता है कभी कभी उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है वहीं देश के ओहदे तपके के लोग आज भी इसे एक छोटी घटना मानते है। जैसे भूपेश बघेल सरकार में श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया को ही ले लिजिए… जिनके अनुसार यह घटना छोटी है।
जी हां महोदय ने बलरामपुर की घटना को हाथरस दुष्कर्म मामले से तुलना करते हुए छोटी घटना बता दिया है।

औऱ जब मंत्री बवाल में फंसे तो मंत्री ने अपना बयान ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म घटना कोई छोटी घटना नहीं है। उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि मैंने दुष्कर्म घटना को कोई छोटी घटना नहीं कहा। दुष्कर्म हमेशा बड़ी घटनाएं होती हैं। मैंने सिर्फ दुष्कर्म मामलों पर अपने विचार प्रकट किए थे। मेरे विचार दुष्कर्म पर नहीं था।

बता दें कि शिव कुमार डहरिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे मंत्री ने दुष्कर्म को छोटी घटना बताया है। वीडियो में वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनसे एक पत्रकार ने बलरामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर प्रश्न कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे यहां जो घटना हुई है वह कोई हाथरस जैसी घटना नहीं है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथरस में इतनी बड़ी घटना हो गई, रमन सिंह का कोई ट्वीट नहीं आया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर में एक छोटी सी घटना हो गई थी तो वह ट्वीट कर रहे हैं, लेकिन हाथरस कांड पर उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने कहा कि उनके पास राज्य सरकार की आलोचना के सिवा कोई दूसरा कोई काम नहीं है।
मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विपक्षी दल शिवकुमार डहरिया के बयान के बाद उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भाजपा राज्य इकाई ने कांग्रेस सरकार से डहरिया को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।

बता दें कि बलरामपुर में 14 साल की नाबालिग के साथ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। यही नहीं इस कुकर्म को करने के बाद पीड़िता को गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई थी। इसल मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.