धन-धान्य में वृद्धि के लिए कुछ ऐसे करें शनिदेव की पूजा, नहीं होंगे शनिदेव नाराज

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समााचार सेवा

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर।

हमारे समाज में आज भी पुजा पाठ के लिए हिन्दूधर्म अग्रणी है। किस दिन किस देवी-देवता की पुजा से क्या फल मिलता है यह जानना बहुत आवश्यक है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनके ग्र खराब चल रहे है। इनमें से एक ग्रह है शनिदेव का। हिन्दूधर्म में ऐसी मान्यता है कि शनिदेव की नाराजगी मतलब विनाश का कारण। इसलिए लोंग शनिदेव को प्रसन्न करने के तरह तरह के उपाय करते है।
शनि देव सूर्य के पुत्र माने जाते हैं। यह नीले रंग के ग्रह हैं, जिससे नीले रंग की किरणें पृथ्वी पर निरंतर पड़ती रहती हैं। यह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इसलिए यह एक राशि का भ्रमण करने में ढाई वर्ष और 12 राशियों का भ्रमण करने पर लगभग 30 वर्ष का समय लगाता है। न्याय के देवता शनिदेव को खुश करना कोई आसान काम नहीं है।

ऐसे में यदि कोई इन्हें खुश कर लेता है तो उसे करियर में सफलता तो मिलती ही है साथ ही धन-धान्य की भी वृद्धि होती हैं, तो आइए बताते है कि कैसे शनिदेव की पुजा करें तो घर में धन-धान्य होगी और घर में वैभव की प्राप्ति होगी-

1.शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर शनिदेव की मूर्ति के पास तेल चढ़ाएं या फिर उस तेल को गरीबों में दान करें।

2.शनिदेव को तेल चढ़ाना चाहिए लेकिन इस बाद का ध्यान रखना चाहिए कि तेल इधर-उधर गिरे नहीं तेल को सावधानी से इस्तेमाल करें।

3.शनिवार को काला तिल और गुड़ चीटों को खिलाएं। इसके अलावा शनिवार के दिन चमड़े के जूते चप्पल दान करना भी अच्छा रहता है।

4.शनिदेव की पूजा मूर्ति के सामने खड़ें न हों। शनि के उस मंदिर में जाएं, जहां शनि शिला के रूप में हों। इस दिन सात्विक आहार लें।

5.शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पीपल और शमी के पेड़ की पूजा करें। इसके अलावा शनि के सामनें तेल का दीपक जलाएं।

6.शनि की पूजा करने वालों का दूसरों के प्रति व्यवहार अच्छा होना चाहिए। इन लोगों को गरीबों, दीन दुखियों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.