समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर।
IPL 2020 से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दो दिग्गज खिलाड़ियों सुरेश रैना व हरभजन सिंह ने अपनी निी कारणों को बताकर इस सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया था। जिसके बाद अब सीएसके ने दोनों खिलाड़ियों का नाम अपने वेबसाइट से हटा दिया था। फ्रेंचाइजी ने अब दोनों खिलाड़ियों के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आइपीएल की नीलामी की गाइडलाइन के मुताबिक साल 2018 में हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने सीएसके के साथ तीन साल का अनुबंध साइन किया था, जो 2020 में खत्म हो रहा था। हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों ने इस सीजन में खेलने से मना कर दिया। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने अगला कदम उठाते हुए आधिकारिक तौर पर दोनों के साथ अपने अनुबंध को खत्म करने का फैसला किया है। सुरेश रैना ने हर साल के लिए 11 करोड़ में ये डील साइन की थी और हरभजन सिंह को हर साल 2 करोड़ रुपये पर साइन किया गया था।