कांग्रेस और सपा के कई विधायकों ने छोड़ा पार्टी का साथ, हरिओम यादव और डॉ धर्मपाल सिंह का नाम भी शामिल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 जनवरी। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का अपनी पार्टी छोड़ कर अन्य पार्टी में शामिल होने का दौर तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में बेहट (सहारनपुर) से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, सिरसागंज (फिरोजाबाद) के विधायक हरिओम यादव और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक डॉ धर्मपाल सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

राज्य की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से होना है। मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.