भगोड़े पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को महाराष्ट्र सरकार ने किया सस्पेंड

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 3 दिसंबर। महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और वर्तमान में स्टेट होम गार्डस के कमांडेंट-जनरल परमबीर सिंह को निलंबित कर दिया है। इसकी घोषणा गुरुवार शाम को की गई।

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी और पिछले महीने मुंबई की एक अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए सिंह का निलंबन, अतिरिक्त मुख्य सचिव देबाशीष चक्रवर्ती द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गई एक जांच रिपोर्ट के बाद किया गया है।

सिंह पिछले लगभग छह महीने से लापता थे और वह एक सप्ताह पहले (पिछले गुरुवार) ही मुंबई में फिर से सामने आए थे।

सिंह जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के कई मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें मुंबई और ठाणे में दर्ज मामलों के साथ ही जमानती और गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट भी शामिल है। इसके साथ ही सरकार द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश के. यू. चांदीवाल जांच आयोग भी उनसे जुड़े मामलों की निगरानी कर रहा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.