शैलेश ने सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव का पदभार संभाला

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

श्री शैलेश ने भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव का आज नई दिल्‍ली में पदभार संभाल लिया। व‍ह भारतीय प्रशासनिक सेवा के असम-मेघालय (आरआर) कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं।

सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव का पदभार संभालने से पहले वह अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।

पूर्व में वह गृह मंत्रालय में रजिस्‍ट्रार जनरल और जनसंख्‍या आयुक्‍त रह चुके हैं।   इससे पहले वह गृह मंत्रालय में अपर सचिव के रूप में तैनात थे। उन्होंने युवा कार्य और खेल मंत्रालय, भारी उद्योग विभाग, बिजली और विदेश मंत्रालय में भी काम किया। उन्होंने 2012-14 के दौरान असम सरकार में प्रधान सचिव, गृह और राजनीतिक के रूप में भी कार्य किया।

शैलेश ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में एम.ए.किया है। उन्होंने एमडीआई, गुड़गांव से प्रबंधन में स्नातक भी किया है। वह ग्रेजुएट रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज़ (जीआरआईपीएस), टोक्यो, जापान के पूर्व छात्र रहे हैं, जहाँ उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय विकास अध्ययन में मास्टर की पढ़ाई की।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.