समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15अक्टूबऱ। किसान आंदोलन स्थल कुंडली मे सिंधु बॉर्डर पर गुरूवार रात को एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसे 100 मीटर तक घसीटा गया, एक हाथ काट दिया और शव को किसान आंदोलन मंच के सामने बैरिकेड पर लटका दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंच के पास लटका शव देखा जिसके बाद हड़कंप मच गया। युवक पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप है। हालांकि, इसे किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश भी कहा जा रहा है। फिलहाल कुंडली किसान आंदोलन स्थल से जो बातें सामने आ रही हैं, उसमें युवक की हत्या निहंगों द्वारा करने की जानकारी दी जा रही है।
At Farmer's protest site kundli #SinghuBorder
Nihang Shikhs allegedly keeled A Man for insulting Guru Granth Sahab & chopped his wrist
Slogans in support of terrorists #Bhindrawala raised
They are not against Farm Laws
They are in support of #khalistan
They are against INDIA pic.twitter.com/KNe5rs5YKn— Ashish Jaggi (@AshishJaggi_1) October 15, 2021
घटना स्थल पर शव के मिलने के बाद से आंदोलनकारियों की भीड़ जुट गई है। बता दें कि इस घटना के बाद किसानों ने हंगामा किया। मृतक की शिनाख्त पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा के लखविंदर सिंह के रूप में हुई है।
शव को फिलहाल अस्पताल भेजा गया है। निहंगों ने आरोप लगाया है कि युवक को साजिश के तहत भेजा गया था। वहीं उसे 30 हजार रुपये दिए गए थे।