समग्र समाचार सेवा
पटना, 1 अक्टूबर। बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों की 692 पंचायतों के लिए बुधवार को वोट डाले गए। आज सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतों की गिनती के लिए मतगणना कक्ष में अतिरिक्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए मतगणना कक्ष में कैमरे लगाए गए हैं। वहीं औरंगाबाज में दो प्रत्याशियों को मुखिया पद पर जीत मिली है।
सासाराम में दूसरे चरण की मतगणना के रुझान आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड की गिनती के बाद रोहतास गढ़ पंचायत से मुखिया पद के लिए नागेंद्र यादव विजयी हुए हैं। नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए राम प्रवेश पासवान ने जीत हासिल की तो पूर्व मुखिया रामप्रवेश राम उप विजेता बने। दारानगर से मुखिया कौशल्या देवी जीती हैं।
कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड के सौरिया पंचायत से मुखिया पद पर निरंजन मंडल चुनाव जीत गए हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्य के पद पर सविता देवी ने जीत दर्ज की है।
बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड की बारूपुर पंचायत से लीलावती देवी मुखिया चुन ली गई हैं। उनको 1088, और पूजा देवी को- 846 मत मिले। अन्य पंचायतों का रिजल्ट भी जल्द आने वाला है। मतगणना पर डीएम अमन समीर, एसपी नीरज कुमार सिंह, सदर एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा, एसडीपीओ गोरख राम नजर बनाए हुए हैं। बारिश के कारण प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ बहुत कम रह गई है। सभी इधर-उधर छिपकर मतगणना का हाल जान रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है।
सासाराम जिले के तकिया बाजार समिति में दूसरे चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना के 2 घंटे बाद प्रथम राउंड के रुझान आने शुरू हो गए हैं। रोहतास प्रखंड के रोहतासगढ़ पंचायत से नरेंद्र यादव और नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर पंचायत से राम प्रवेश पासवान मुखिया पद से चुनाव जीत गए हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रथम राउंड की मतगणना का कार्य पूरा कर लिया गया है। लेकिन दोनों प्रखंडों के निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा परिणाम को कंपाइल किया जा रहा है। उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। मतगणना स्थल के बाहर मेन गेट पर परिणाम जानने के लिए समर्थक उत्सुक थे। वे फूल माला लेकर प्रत्याशी के आने का इंतजार कर रहे थे। मतदान कर्मी से लेकर पदाधिकारी सुबह 6 बजे तक मतगणना स्थल पहुंच गए थे।
औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड के महुआव पंचायत से मुखिया बृजमोहन सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्हें लग