समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31 जुलाई। वास्तु के अनुसार घर में रखी सभी चीजें आपके जीवन पर असर डालती हैं। वास्तु के मुताबिक चीजें होने से घर और आपके जीवन में सुख और समृद्धि आती है। वहीं, यदि चीजें वास्तु के अनुसार ना रखी जाएं तो इससे काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही असर होता है शीशे से…जी हां घर में लगने वाला आईना भी आपकी किस्मत पलट सकता है। अगर गलत दिशा में गलत शीशा लगा दिया जाए तो इससे आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शीशे से जुड़े कुछ वास्तु नियम-
1.शीशा हमेशा घर की पूर्व या उत्तरी दीवार पर लगाना चाहिए। साथ ही इसे ऐसे लगाएं कि आईना देखने वाले का चेहरा भी पूर्व या उत्तर की ओर हो।
2. घर में टूटा और धुंधला शीशा लगाने से बचें..साथ ही इसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
3. वास्तु के मुताबिक, शीशे को बेड के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए अगर आपका आईना बेड के सामने है तो सोने से पहले बेड को ढक दें। असल में सोते समय शीशे में परछाई दिखना अशुभ मानी जाती है।
4.दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगा शीशा वास्तुदोष सीधा घर के मुखिया पर बूरा असर डालता है। इसके कारण उसे हमेशा घर से बाहर रहना पड़ता है।