हनुमानजी और मंगलदेव का दिन- आज के दिन भुलकर भी ना करें ये काम

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , १ जून।  हिन्दू धर्म  में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के हर एक दिन का अलग-अलग महत्व होता है। हप्ते के सभी वार पर ग्रहों का प्रभाव जरूर होता है। मंगलवार के दिन को काफी शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल वार का प्रतीक मंगल ग्रह करता है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति माना गया है। मंगल ग्रह साहस, अग्नि, शक्ति और ऊर्जा के सूचक होता है।  कुंडली में कई तरह के योग बनते है जिसमें कुछ शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ।

मंगलवार की प्रकृति उग्र है। मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगलदेव का है। लाल किताब के अनुसार मंगल नेक के देवता हनुमानजी और बद के देवता वेताल, भूत या जिन्न है। हर कार्य में मंगलकारी परिणाम प्राप्त करने के लिए मंगलवार का उपवास रखना चाहिए।

आइए जानते है मंगलवार के उपाय और मंगल दोष को दूर करने वाले कुछ उपाय…

ये कार्य करें :

1. मंगलवार ब्रह्मचर्य का दिन है। यह दिन शक्ति एकत्रित करने का दिन है।

2. दक्षिण, पूर्व, आ‍ग्नेय दिशा में यात्रा कर सकते हैं।

3. शस्त्र अभ्यास, शौर्य के कार्य, विवाह कार्य या मुकदमे का आरंभ करने के लिए यह उचित दिन है।

4. बिजली, अग्नि या धातुओं से संबंधित वस्तुओं का क्रय-विक्रय कर सकते हैं।

5. मंगलवार को ऋण चुकता करने का अच्छा दिन माना गया है। इस दिन ऋण चुकता करने से फिर कभी ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

6. मंगलवार के दिन लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल, लाल चंदन और लाल रंग की मिठाई चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है।

7. मंगलवार के दिन मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। पांच मंगलवार तक ऐसा करने से आर्थिक परेशानी हट जाती है।

ये कार्य न करें :

1. मंगलवार को नमक और घी नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है।

2. पश्‍चिम, वायव्य और उत्तर दिशा में इस दिन यात्रा वर्जित।

3. मंगलवार को मांस खाना सबसे खराब होता है, इससे अच्छे-भले जीवन में तूफान आ सकता है।

4. मंगलवार को किसी को ऋण नहीं देना चाहिए वर्ना दिया गया ऋण आसानी से मिलने वाला नहीं है।

5. इस दिन भाइयों से झगड़ा नहीं करना चाहिए। हालांकि किसी भी दिन नहीं करना चाहिए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.