गोरक्ष प्रांत प्रवास पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, शताब्दी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

सामाजिक सद्भाव बैठक से पहले संघ यात्रा के 100 वर्ष और पंच परिवर्तन विषय पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत गोरक्ष प्रांत प्रवास पर
  • संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी
  • सामाजिक सद्भाव बैठक से पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन
  • संघ यात्रा के 100 वर्ष और पंच परिवर्तन पर केंद्रित प्रदर्शनी

समग्र समाचार सेवा
गोरखपुर, 15 जनवरी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत गोरक्ष प्रांत के प्रवास के दौरान संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इसी क्रम में आज आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक से पूर्व सरसंघचालक डॉ. भागवत ने संघ यात्रा के 100 वर्ष एवं पंच परिवर्तन विषय पर आधारित प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इस दौरान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरसंघचालक का विभिन्न बैठकों और आयोजनों में भाग लेने का कार्यक्रम निर्धारित है, जिनमें सामाजिक समरसता और संगठनात्मक विषयों पर विशेष जोर रहेगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.