सदमे में शहबाज़ : कहा ऐसा सबक सिखाया है जिसे भारत कभी नहीं भूलेगा

खैबर पख़्तूनख़्वा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत को मात देने का दावा किया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली | 18 दिसंबर: पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के करारी हमले के बाद शहबाज शरीफ की सरकार लगातार घिरी हुई है। इसके बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को खैबर पख़्तूनख़्वा में अपनी सेना की शेखी बघारी करते हुए दावा किया कि भारत-पाक की लड़ाई के दौरान पाकिस्तान ने मोदी सरकार को ऐसा सबक सिखाया है जिसे भारत कभी नहीं भूलेगा।

हालांकि, वास्तविकता यह है कि कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान के कई एयरबेस और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया। भारतीय एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाक के फाइटर जेट को मार गिराया। ऑपरेशन की तस्वीरें और सैटलाइट इमेज पूरी दुनिया में सामने आईं, जिससे पाकिस्तान की वास्तविक हार साबित हुई।

शहबाज शरीफ का खैबर पख़्तूनख़्वा में यह बयान उनके देश में बढ़ते दबाव को छुपाने का प्रयास माना जा रहा है। इमरान खान के समर्थक और स्थानीय राजनीतिक विरोधी पाक पीएम और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की आलोचना कर रहे हैं। शहबाज ने यहां के पश्तूनों को आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी का संदेश देते हुए मनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग दशकों से आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

शहबाज शरीफ ने अपने बयान में इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी पर जादू टोने का आरोप लगाया और दावा किया कि उनकी सरकार ने मेहनत से पाकिस्तान को बर्बादी से बचाया। हालांकि, पाकिस्तान में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर हैं और देश चीन, सऊदी अरब और आईएमएफ से लोन की गुहार लगा रहा है।

इस पूरी घटनाक्रम से स्पष्ट हो गया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने पाकिस्तान को करारी हार दी है। शहबाज शरीफ का दावा सिर्फ़ जनता और दुनिया को भ्रमित करने की कोशिश है। भारतीय सेना की सटीक रणनीति और आधुनिक हथियारों ने पाकिस्तान की झूठी सेना और सरकार को बेनकाब कर दिया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.