कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद फिर बोले- मैं वंदे मातरम् नहीं गाऊंगा

कांग्रेस MLA बोले—देश में असली मुद्दे किसानों, युवाओं और उड़ान संकट के हैं; संसद में गान पर बहस अफसोसजनक

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में वंदे मातरम् न गाने वालों की सूची में आरिफ मसूद का नाम लिया।
  • मसूद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा वह वंदे मातरम् नहीं गा सकते, लेकिन विरोध नहीं कर रहे।
  • विधायक ने कहा देश में उड़ान संकट, रोजगार और किसानों पर चर्चा होनी चाहिए।
  • मसूद बोले, आजादी की लड़ाई में हमारे पूर्वजों ने तिरंगा थामा, कुछ लोगों को वंदे मातरम् पर बोलने का अधिकार नहीं है।

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 11 दिसंबर: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने एक बार फिर स्पष्ट कहा है कि वह वंदे मातरम् नहीं गाएंगे। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में राष्ट्रीय गीत न गाने वालों की सूची का उल्लेख किया था, जिसमें मसूद का नाम भी शामिल था।

मसूद से जब पत्रकारों ने इस पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल कई गंभीर मुद्दे हैं। उन्होंने कहा, “देश में इंडिगो की फ्लाइट बंद है, यात्री परेशान हैं, किसानों को खाद नहीं मिल रही, युवा बेरोजगार हैं और संसद में एक गान पर चर्चा हो रही है। यह चिंता और अफसोस की बात है।

विधायक मसूद ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी वंदे मातरम् का विरोध नहीं किया। उनके शब्दों में, “मैं इसे नहीं गा पाऊंगा, बस इतना कहा था। हैरानी इस बात की है कि वंदे मातरम् की बात वे लोग कर रहे हैं, जो आजादी की लड़ाई में नहीं थे। हमारे पूर्वज तिरंगा लेकर गोलियां खा रहे थे। ऐसे लोगों को वंदे मातरम् पर बोलने का अधिकार नहीं है।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.