22 फरवरी से चलेंगी 35 Mail/Express ट्रेनें, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

देश में अभी रेगुलर ट्रेन सेवा पर रोक लगी हुई है। रेलवे ने इसकी जगह एक्सप्रेस और क्लोन ट्रेनें चलाई हैं। इसकी जानकारी देते हुए खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18फरवरी।

देश में कोरोना महामारी के कारण बन्द हुई ट्रेनों को अब धीर-धीरे संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत रेल मंत्रालय ने 22 फरवरी से 35 नई ट्रेनो को चलाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी देते हुए खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया।
बता दें कि देश में अभी रेगुलर ट्रेन सेवा पर रोक लगी हुई है। रेलवे ने इसकी जगह एक्सप्रेस और क्लोन ट्रेनें चलाई हैं।

इसके साथ-साथ त्योहारी सीजन पर रलवे की तरफ से विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जाता रहा है। ट्रेनों की कमी और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे नई ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि यात्री सेवाओं में निरंतर बढ़ोतरी करते हुए भारतीय रेल 35 अनारक्षित मेल व एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत आगामी 22 फरवरी से करने जा रही है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.