भारत की जीत पर पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत: नक़वी ट्रॉफी और मेडल लेकर रफूचक्कर
BCCI ने PCB प्रमुख मोहसिन नक़वी पर ट्रॉफी और टीम इंडिया के मेडल लेकर भागने का आरोप लगाया। भारत-पाक क्रिकेट में नया विवाद खड़ा हुआ।
- भारत-पाक मुकाबले के बाद इंडिया की ट्रॉफी लेकर रफूचक्कर मोहसिन नक़वी|
- BCCI ने PCB प्रमुख मोहसिन नक़वी पर लगाया गंभीर आरोप।
- इतिहास में पहली बार विजेता टीम ने ट्रॉफी से किया इनकार|
समग्र समाचार सेवा
दुबई, 29 सितंबर:इतिहास में पहली बार विजेता टीम ने ट्रॉफी से किया इनकार
भारत ने नौवीं बार हालांकि इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही सेलिब्रेट किया,कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साथी खिलाड़ियों के सामने खाली हाथ ही ऐसा जेस्चर बनाया मानों वे ट्रॉफी लेकर आ रहे हों,बाकी खिलाड़ियों ने भी इसे ही असली ट्रॉफी मानकर सेलिब्रेट किया।हालांकि भारतीय टीम ने तभी सेलिब्रेट किया जब एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी मंच से हट गए।
भारत ICC में करेगा शिकायत
दरअसल भारतीय टीम ने फैसला किया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के किसी अधिकारी से ट्रॉफी नहीं लेगी,इस बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बयान भी आया,देवजीत सैकिया ने कहा है कि नवंबर में ICC की कॉन्फ्रेंस है. हम वहां नकवी की हरकत पर कड़ी आपत्ति जताएंगे,उम्मीद है कि हमारी ट्रॉफी हमें जल्द मिल जाएगी।
वहीं भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पाकिस्तान को मुंह पर एक और तमाचा जड़ा है,पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान ने एशिया कप में अपने सारे मैचों की फीस भारतीय सेना के नाम करने का ऐलान किया है, सूर्य कुमार यादव ने कहा कि ‘मैं इस टूर्नामेंट में खेले गए सभी मैचों की अपनी मैच फीस भारतीय सेना को देना चाहता हूं।
रविवार की रात भारत के रणबांकुरों ने ये साबित कर दिया कि मैदान चाहे जंग का हो या खेल का.चैंपियन हिंदुस्तान ही है,रविवार रात नौवीं बार भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया,फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया,भारत ने 20 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन फिर 22 साल के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और पूरे दबाव के बीच भी खुद को जीत का नायक साबित किया 18 साल में भारत ने पाकिस्तान को पहली बार किसी फाइनल में मात दी है।
भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न मनाते हुए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देने का दौर जारी है,पीएम मोदी ने भी खास अंदाज में टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है,पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर… नतीजा वही, भारत जीत गया! हमारे क्रिकेटरों को जीत की बधाई.’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है|
रउफ की करतूत याद दिलाई,बुमराह का प्लेन क्रैश रिप्लाई
चाहे युद्ध का मैदान हो या फिर खेल का भारत हर जगह पाकिस्तान के करतूतों का करारा जवाब देने में माहिर है,पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने भारत के साथ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में अपना चाल, चरित्र और चेहरा दिखाया था,खेल के मैदान में भी नफरत फैलाने की कोशिश की थी और अब फाइनल में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में करारा जवाब दिया है,फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया और इसके बाद उन्होंने प्लेन क्रैश का इशारा करके विकेट का जश्न मनाया। यह जश्न दरअसल उस पुराने किस्से से जुड़ा था, जब सुपर-4 के मैच में हारिस रऊफ ने भारतीय फैंस की ओर जेट गिराने जैसा इशारा किया था
भारतीय टीम को 21 करोड़ का इनाम
पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भले ही भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया लेकिन इससे जीत का जश्न फीका नहीं पड़ रहा है,इधर भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद बीसीसीआई भी मेहरबान है… बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़े इनाम का ऐलान किया है,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने तुरंत ही खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को 21 करोड़ रुपये का बड़ा इनाम देने की घोषणा की. BCCI ने X पर पोस्ट किया, ‘3 झटके। 0 जवाब। एशिया कप चैंपियंस। संदेश दे दिया गया। टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपये की इनामी राशि। यह पोस्ट भारत के दबदबे और जीत के महत्व को बताता है।