नीतीश कैबिनेट का विस्तार, शाहनवाज हुसैन ने ली मंत्री पद की शपथ

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पटना, 9फरवरी।

बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार के पहले कैबिनेट का आज विस्‍तार हो रहा है। दोपहर 12:30 बजे राजभवन में राज्‍यपाल फागू चौहान नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं. मंत्री के रूप में सबसे पहले भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने शपथ लिया है।

बता दें कि एनडीए के दोनों घटक दलों भारतीय जनता पार्टी एवं जनता दल यूनाइटेड ने अपने 17 नए मंत्रियों की लिस्‍ट राज्‍यपाल को सौंप दी, जिसके बाद मंत्रियों की कुल संख्या 31 हो जाएगी।

बता दें कि बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद तीन महीने से ज्यादा समय से कैबिनेट का विस्‍तार अटका हुआ था औऱ आज बीजेपी व जेडीयू में इसपर सहमति बनने के बाद मंगलवार को बीजेपी के नौ तथा जेडीयू के आठ नए मंत्री शपथ ले रहे हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.