राजस्थान में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 48 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा                                                                                                                                                                                                             राजस्थान 7 जून ,राजस्थान में लंबे समय से प्रतीक्षित पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला आखिरकार शुरू हो गया है। शनिवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय द्वारा जारी की गई लिस्ट में 48 पुलिस अधिकारियों को पुलिस निरीक्षक (Inspector) से पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक (Deputy SP) बनाया गया है। साथ ही, इन सभी को नई पोस्टिंग भी दी गई है।

यह फेरबदल प्रदेश भर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। इससे पहले, 20 मई को कार्मिक विभाग ने चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे, जिसमें झुंझुनूं और हनुमानगढ़ के नए एसपी नियुक्त किए गए थे।

प्रमुख तबादले और दायित्व :

  • गजेंद्र सिंह को पुलिस निरीक्षक जयपुर आयुक्तालय से प्रमोट कर सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कंट्रोल रूम, जयपुर बनाया गया है।
  • उदय सिंह चुंडावत को भीलवाड़ा से प्रमोट कर डिप्टी एसपी, साइबर क्राइम, भीलवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सुरेश कुमार स्वामी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में उप पुलिस अधीक्षक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • लक्ष्मण सिंह चौधरी को सिरोही से हटाकर महिला अपराध अनुसंधान सेल, नागौर भेजा गया है।
  • जितेंद्र नावरिया को एसआईटी और एसओजी, जयपुर की डिप्टी एसपी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
  • करणी सिंह को झुंझुनूं एससी/एसटी सेल का डिप्टी एसपी बनाया गया है।
  • प्रदीप सिंह चारण को जयपुर ग्रामीण में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है।

इस लिस्ट में प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों जैसे जयपुर, नागौर, भीलवाड़ा, सिरोही, झुंझुनूं आदि से अधिकारियों का समावेश है। यह तबादला प्रक्रिया केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं है, बल्कि राज्य सरकार की उन कोशिशों का हिस्सा है जिससे पुलिस तंत्र को आधुनिक, दक्ष और जवाबदेह बनाया जा सके।

राजस्थान पुलिस विभाग की इस पहल को प्रदेश में पारदर्शिता, जवाबदेही और अपराध नियंत्रण के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.